तीन दिन के भारत दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए। चाबहार पोर्ट को प्रमुखता देते हुए दोनों देशों के बीच डबल टैक्सेशन से बचने, वीजा नियम आसान करने और प्रत्यर्पण संधि समेत 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। बातचीत के बाद संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि चाबहार पोर्ट पर ईरान के सहयोग का शुक्रिया अदा करता हूं। चाबहार गेटवे के लिए भारत सहयोग करेगा।
भारत-ईरान के बीच ये 9 करार
1. डबल टैक्सेशन और टैक्स सेविंग के लिए पैसे बाहर भेजने की रोकथाम के लिए समझौता।
2. डिप्लोमैटिक पासपोर्टधारकों को वीजा में छूट के लिए एमओयू।
3. एक्स्ट्राडीशन ट्रीटी (प्रत्यर्पण संधि) का लागू करने के लिए समझौता।
4. चाबहार पोर्ट के पहले फेज के लिए समझौता।
5. ट्रेडिशनल सिस्टम और मेडिसिन में सहयोग के लिए समझौता।
6. आपसी व्यापार को बढ़ाने के लिए समझौता।
7. एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टर में सहयोग के लिए समझौता।
8. स्वास्थ्य-दवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता।
9. पोस्टल सहयोग के लिए एमओयू।

No comments:
Post a Comment