देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े पीएनबी फ्रॉड मामले के मास्टरमाइंड नीरव मोदी ने पहली बार बयान दिया है। नीरव मोदी ने कहा है कि PNB के अति उत्साह के चलते कर्ज चुकाने के सभी विकल्प बंद हो गए हैं। नीरव मोदी ने यह भी दावा किया है कर्ज की रकम उतनी नहीं है जितना बताई जा रही है। नीरव मोदी ने कहा कि जो रकम सार्वजनिक रूप से बताई जा रही है, वो गलत है। नीरव मोदी ने पीएनबी को लिखे लेटर में ये बातें कही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक 15 फरवरी को नीरव मोदी ने पीएनबी मैनेजमेंट को लेटर लिख ये बातें कही हैं। इसमें नीरव मोदी ने कहा है कि उसकी कंपनियों पर बैंक के 5 हजार करोड़ से भी कम के कर्ज हैं।
क्या लिखा है लेटर में
नीरव मोदी ने लेटर में लिखा है, मीडिया में इस मामले के आने के अलावा संपत्ति की छानबीन और जब्ती की वजह से हमारे इंटरनेशनल मार्केट का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस कदम से बैंकों के कर्ज अब खतरे में पड़ गए हैं। बता दें कि नीरव मोदी जनवरी के पहले सप्ताह में अपने परिवार के साथ फरार हो कर विदेश चले गए हैं।

No comments:
Post a Comment